8 साल बाद बदली घंटाघर की रंगत, अब गोल्डन-सिल्वर रंग में दिखेगा
नीमच | शहर के घंटाघर की 8 वर्ष बाद रंगत बदल रही है। नीले आसमानी रंग में नजर आने घंटाघर अब गोल्डन सिल्वर रंग में दिखाई देगा। 1957 में बनी इस इमारत के चारों तरफ ऑटोमेटिक घड़ी लगी हुई है। नपा द्वारा 85 हजार रुपए की लागत से घंटाघर को संवारने का काम किया जा रहा है। पहले चरण में इस पर रंग-रोगन किया जा रहा है। द्वितीय चरण में बंद घड़ी को बदलने का काम किया जाएगा।
अब