पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर जा रहे थे, गांव के लोगों ने संदिग्ध समझकर कमरे में बंद कर हमें पीटा था

घर जा रहे थे, गांव के लोगों ने संदिग्ध समझकर कमरे में बंद कर हमें पीटा था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम शहनातलाई में तीन युवकों घूमते हुए गांव के लोगों ने संदिग्ध समझकर पकड़ लिया था। जिन्हें कमरे में बंद करके बुरी तरह पीटा था। यह बात जांच अधिकारी एएसपी जितेंद्रसिंह पंवार को पीड़ित युवकों ने बयान देते हुए कही। उधर सरपंच ने कहा कार्य स्थल पर निर्माण सामग्री रखवाने के बाद घर जा रहा था।

सिंगोली के शहनातलाई में 9 अप्रैल की रात में गांव के लोगों ने तीन युवकों को कमरे में बंद करके मारपीट की थी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवकों छुड़ाकर थाने ले गई थी। इस मामले में सरपंच रामचंद्र धाकड़ को भी गिरफ्तार किया था। इसको लेकर अगले दिन सोमवार सुबह शहनातलाई,आलोरी गरवाड़ा, कांकरिया तलाई, झांतला, थड़ौद, धनगांव, कदवासा, महूपुरा और भोलियाहाड़ा के करीब 700 लोगों ने थाने का घेराव कर सिंगोली-चित्तौड़गढ़ मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया था। टीआई को निलंबित कर पूरे स्टाफ को हटाने की मांग की थी। एसडीओपी नरेंद्रसिंह सोलंकी, एसडीएम गरिमा रावत पहुंचकर उचित जांच का आश्वासन दिया था। एसपी ने जांच एसडीओपी सोलंकी को सौंपी थी। इसको लेकर गांव के लोगों ने विधायक से चर्चा कर आंच एएसपी जितेंद्र पंवार से कराने की मांग की थी। विधायक ने एसपी से चर्चा की और जांच एएसपी को सौंप दी थी। एएसपी पंवार ने सरपंच धाकड़ और तीन युवकों राकेश शर्मा, विनोद शर्मा और निर्मल शर्मा के बयान लिए हैं। सरपंच लोगों ने कॉल कर गांव में चोर पकड़ने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचा तो पुलिस युवकों को ले जा रही थी। टीआई समरथ सिंदम मुझे भी उठा ले गए और थाने में मारपीट कर रातभर थाने में बैठाए रखा। सुबह गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने छोड़ दिया। उधर, युवकों का कहना सिंगोली से शहनातलाई होकर 12 किमी दूर धनोरा जा रहे थे। गांव के लोगों ने संदिग्ध समझकर हमें रोक लिया तथा मारपीट कर वीडियो बनाया। हमारे पास अफीम भी नहीं थी। एएसपी अब ग्रामीणों के बयान लेने के लिए शहनातलाई जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को सौंपेंगे।

खबरें और भी हैं...