सर्वेक्षण दल की कार्यशाला आज, प्रशिक्षण दिया जाएगा
नीमच | शहर सहित जिले में कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समिति एवं सर्वेक्षण दल गठित किया है। इन्हें सोमवार दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया जाएगा। एडीएम विनय कुमार धोका ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री, पटवारी, राजस्व निरीक्षकों को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।