पंचायतों में स्वच्छ भारत दिवस 18 को
नीमच | जिले में ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 को उज्जवला दिवस, 24 को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, 28 को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, 2 मई को किसान कल्याण दिवस तथा 5 मई को आजीविका दिवस पर आयोजन किए जाएंगे। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा चरणबद्ध रुप में विभिन्न गतिविधियों कराई जाएगी। संबंधित विभाग अभियान में विभाग के लिए निर्धारित दिवस पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।