पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठिन परिश्रम और अभ्यास ही खेलों में सफलता का पर्याय है

कठिन परिश्रम और अभ्यास ही खेलों में सफलता का पर्याय है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से ही खेलों में सफलता मिलती है। अभ्यास में समर्पण से ही खिलाड़ी विजेता बनते हैं। त्याग बिना सफलता नहीं मिलती। असफलता ही सफलता की कुंजी है जो खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीते हैं वे अगली प्रतियोगिता में सफलता के लिए अभ्यास करें। जो खिलाड़ी असफल हो गए है वे आज से ही निरंतर कठिन परिश्रम और अभ्यास में लग जाए तो सफलता उनके कदमों में होगी । यह बात सीआरपीएफ के कमाडेंट एसी कर्माकार ने कही। रविवार को निजी होटल में सेंट्रल इंडिया कराते चैंपियनशिप एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। शुभारंभ कराते खिलाड़ी संयती जैन, इशिता पालीवाल, सपना मारू ने रंगीला म्हारा ढोलना गीत पर पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। सरिता गोयल, मनीषा चमड़िया, हेमा पटेल, हीना चुंडावत आदि मंचासीन थे। संचालन पवन कुमरावत ने किया।

शूटिंग खिलाड़ी रवीना शर्मा का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मप्र तेनसिन कान कराते एसोसिएशन द्वारा 2012 में उत्कृष्ट विद्यालय की पूर्व छात्रा रेवली देवली निवासी चंद्रप्रकाश शर्मा की पुत्री शूटिंग की राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ी रवीना शर्मा का सशस्त्र सीमा बल में चयन होने पर ट्राफी देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...