समारोह.... दीन, दुखी की सेवा सच्ची मानव सेवा
नीमच | दीन दुखी की सेवा सच्ची मानव सेवा है, निराश्रित और जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची समाज सेवा है। इसको समर्पण भाव से करें तभी सार्थक सिद्ध होती है। लाचार को अपनत्व की थपी देना ईश्वर सेवा समान है। यह बात मुख्य अतिथि जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुशील कांठेड ने ग्रुप नीमच ग्रेटर के पद अलंकरण एवं अवाॅर्ड समारोह में कही। शपथ अधिकारी मनीष कोठारी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सेवा कार्यों की शपथ दिलाई। नपाध्यक्ष राकेश जैन, निवृतमान अध्यक्ष प्रकाश चौरडिय़ा, हेमंत जैन, अनिल धारीवाल, ग्रुप अध्यक्ष पारस नागोरी, सचिव राकेश पगारिया उपस्थित थे। संचालन संगीता जारोली ने किया ।