दान-पुण्य... 111 किलो दाना व 41 सकोरे बांटे
नीमच | मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार जिला एवं तहसील महिला मंडल द्वारा रविवार को गांधी वाटिका में पक्षियों के लिए 111 किलो दाना और 21 सकोरे वितरित किए। गर्मी में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध करवाने की भी व्यवस्था की है। प्रदेशाध्यक्ष अंतिमा सोनी, जिलाध्यक्ष इंदू सोनी, सचिव रानी सोनी, उपाध्यक्ष ममता सोनी, तहसील संरक्षक कौशल्या सोनी उपस्थित थीं।