पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीमच की मुस्कान खेलों के बाद अब फिल्मों में दिखाएंगी प्रतिभा

नीमच की मुस्कान खेलों के बाद अब फिल्मों में दिखाएंगी प्रतिभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले खेलों में शहर और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले नीमच की बेटी मुस्कान डाबर जल्द ही राजस्थानी, तेलगू फिल्म पर अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरेंगी।

भगवानपुरा निवासी रविशंकर डाबर की बेटी मुस्कान (20) बचपन से ही प्रतिभावान है। उसने कुश्ती, फुटबॉल में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीते। श्रीलंका में अंडर 19 कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। अब मुस्कान के कदम रूपहले पर्दे की और बढ़ गए है। पीजी कॉलेज में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की पढ़ाई के साथ फिल्मी कॅरियर संवारने पर भी फोकस कर रही है। महाकाल एकेडमी में मॉडलिंग और नृत्य का प्रशिक्षण लेने के बाद मुस्कान को आडिशन और बड़े पर्दे पर की फिल्म करने का अवसर मिला। निर्माता निर्देश दिनेश राजपुरोहित द्वारा बनाई जा रही हिंदी फिल्म रीति-रिवाज में मुस्कान मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभा रही है। राजस्थानी फिल्म म्हारी मायर (मेरी भाषा) व तेलगू हॉरर फिल्म पानी पूड़ी में भी मुस्कान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। तीनों फिल्में इसी साल रिलीज होने की संभावना है। वर्तमान समय में राजस्थानी फिल्म की जोधपुर में शूटिंग चल रही है। मुस्कान ने फोन पर चर्चा में बताया फिल्म में कॅरियर बनाया जा सकता है। इसके बारे में जैसा कहा जाता है वैसा कुछ नहीं है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई, बहन व परिजन को दिया है।

राजस्थानी फिल्म म्हारी म्यारी की शूटिंग करती मुस्कान डाबर।

खबरें और भी हैं...