संबोधन... ‘ कौमी एकता के बिना राष्ट्र का विकास नहीं ’
नीमच | सामाजिक सद्भाव और कौमी एकता बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। भारत देश में सामाजिक समरसता प्राचीन संस्कृति है यह सभी भाईचारे से रहते हैं। कांग्रेस हज यात्रा सब्सिडी पर राजनीति नहीं करें। क्योंकि हज यात्रा में व्यक्ति जिंदगी भर अपनी मेहनत एवं ईमानदारी से कमाई दौलत से हजयात्रा करता है। यह बात मप्र हज कमेटी के चेयरमैन राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हाजी इनायत हुसैन कुरैशी ने कही। रविवार को बगीचा नंबर 4 में एक आयोजन के दौरान उन्होंने कहा हज यात्रा में सब्सिडी की आवश्यकता नहीं है। संभाग काजी हाजी हिदायतुल्ला खान, जावद शहरकाजी सैयद मोहम्मद अकील, मुबारक हुसैन, मुजम्मिल खान, पत्रकार हिदायतुल्ला खान, मोहम्मद हुसैन, रहमत हुसैन आदि उपस्थित थे।