उदयपुर-रतलाम ढ़ाई घंटे और हल्दीघाटी साढ़े 3 घंटे लेट आई
नीमच | यमुनाब्रिज-रतलाम हल्दीघाटी पैसेंजर के गुरुवार को पांच घंटे देरी से आने का असर शुक्रवार को दो ट्रेनों पर दिखाई दिया। इसके कारण उदयपुर-रतलाम ढ़ाई घंटे तथा रतलाम-यमुनाब्रिज हल्दीघाटी पैसेंजर साढ़े तीन घंटे लेट आई। इसके कारण कोटा जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
उदयपुर-रतलाम एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 5 बजे की जगह 7.40 बजे नीमच, 9 बजे मंदसौर होते हुए रतलाम 10.47 बजे पहुंची। इसी ट्रेन का रैक रतलाम-यमुनाब्रिज के रूप में रवाना होती हैं। इस कारण यमुनाब्रिज ट्रेन भी रतलाम से सुबह 8.35 की जगह 11.30 बजे रवाना हुई। जो मंदसौर साढ़े तीन घंटे देरी से दोपहर 1.50 बजे तथा नीमच 3.10 बजे पहुंची। इसके कारण इस ट्रेन में यात्री भार बहुत कम रहा। इसके पहले रवाना हुई महू-चित्तौड़गढ़ डेमू ट्रेन से यात्री गंतव्य को रवाना हाे गए थे।