पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बघाना अंडरब्रिज: टेंडर कॉल किए, 4 माह बाद मिलेगी 34 हजार लोगों को राहत

बघाना अंडरब्रिज: टेंडर कॉल किए, 4 माह बाद मिलेगी 34 हजार लोगों को राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बघाना रेलवे फाटक से आवागमन करने वाले लोगों को अंडरब्रिज की सुविधा के लिए अभी करीब चार महीने और इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे मुख्यालय मुंबई में ड्राइंग डिजाइन स्वीकृति में एक महीने की दूरी होने से टेंडर प्रक्रिया भी लेट हो गई। इस कार्य के टेंडर मई में खोले जाएंगे। इसके बाद संबंधित निर्माण कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी होने पर काम शुरू होगा।

शहर के बघाना व कैंट को जोड़ने वाले रेलवे फाटक के समीप अंडरब्रिज निर्माण कर 35 हजार लोगों की सुविधा के लिए नगर पालिका ने रेलवे को 2.31 करोड़ रुपए जमा कराए। रेलवे ने ड्राइंग डिजाइन तैयार कर मुंबई मुख्यालय भेजी। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 10 फीट ऊंचा और 15 फीट चौड़ा अंडरब्रिज बनने पर लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नपाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया तीन महीने पहले अंडरब्रिज निर्माण के लिए संपूर्ण राशि रेलवे को जमा करवा दी है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा।

2012 से चल रही थे प्रयास-बघाना रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज के प्रयास 2012 से चल रहे थे। पूर्व में रेलवे ने 24 हजार रुपए का डिमांड नोट ड्राइंग डिजाइन के लिए नपा को भेजा था। तत्कालीन नपाध्यक्ष नीता दुआ व परिषद ने 6 फरवरी 2012 को प्रस्ताव पारित कर रेलवे को भेज दिया था। इसके बाद प्रक्रिया चलती रही और वर्तमान परिषद ने रेलवे को निर्माण की संपूर्ण राशि एक मुश्त जमा करवाई।

हर आधे घंटे में बंद होती फाटक
बघाना रेलवे क्रासिंग जहां अंडरब्रिज बनना है।

समय पर तैयार हो तो चुनाव में फायदा
भाजपा के सांसद व विधायक बघाना अंडरब्रिज को जल्द से जल्द तैयार करवाना चाहते हैं। ताकि जनता को मिलने वाली इस सुविधा को विधानसभा चुनाव के दौरान उपलब्धियों में गिनाया जा सके। इसके लिए नगर परिषद के जनप्रतिनिधि भी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

सुबह 5 से रात 8 बजे तक अौसतन प्रत्येक 30 मिनट में बघाना रेलवे फाटक से एक ट्रेन या मालगाड़ी निकलती है। इसको पास कराने के लिए 10 से 15 मिनट फाटक बंद रहती हैं। इसके कारण कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। फाटक खुलने पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। लंबे समय से लोग यहां अंडरब्रिज की मांग कर रहे हैं। पूर्व में रेलवे ने इसके लिए सर्वे भी किया। लेकिन प्रभावी प्रयास नहीं हुए। नपा ने अंडरब्रिज निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की। इस पर रेलवे ने यहां इंजीनियरों की टीम से सर्वे करवाया तथा उपयुक्त स्थान का ड्राइंग डिजाइन तैयार करवाया। गौरतलब है कि बघाना होकर आसपास के गांव सहित राजस्थान के किसान भी कृषि मंडी में उपज लेकर इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में फाटक बंद होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...