बैंक में आधार के लिए लाइन, धक्कामुक्की से टूटा गेट कांच
नीमच | शहर में आधार कार्ड पंजीयन के लिए बैंकों में केंद्र शुरू होने के बाद यहां लोगों की भीड़ लग रही है। शुक्रवार सुबह बैंक ऑफ इंडिया में पंजीयन कराने लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान धक्कामुक्की होने से बैंक के गेट का कांच टूट गया। बैंक प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को कतार में शांतिपूर्वक खड़े रहकर पंजीयन कराने की समझाइश दी। पंजीयन के लिए पहुंची शालिनी परमार और नीता ने बताया सुबह से लाइन में लगे थे। लोगों ने आगे आने के लिए धक्का-मुक्की कर दी। इसके कारण लाइन में लगी महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।