पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 228 प्रकरणों का अनुमोदन 125 हितग्राहियों को दिए पट्‌टे

228 प्रकरणों का अनुमोदन 125 हितग्राहियों को दिए पट्‌टे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगला-बगीचा व्यवस्थापन बोर्ड की सुनवाई में निराकृत प्रकरणों में 228 हितग्राहियों ने व्यवस्थापन के लिए 1 करोड़ 5 लाख 90 हजार रुपए नपा में जमा किए। इनमें से 125 हितग्राहियों को पट्टे जारी किए।

शहर की बंगला बगीचा समस्या निराकरण के लिए केबिनेट ने छावनी क्षेत्र भूमि व्यवस्थापन नियम 2017 पारित किए था। नियमों के अनुसार व्यवस्थापन प्रकोष्ठ का गठन किया। नपा के पुराने कार्यालय में 30 जून बोर्ड का कार्यालय शुरू हुआ। जहां लगातार सुनवाई चल रही है। बोर्ड ने 2805 फाॅर्म वितरित किए थे। 5 जुलाई 2017 को सर्वेक्षण कार्य के लिए तहसीलदार को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया। 17 अक्टूबर तक सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर, दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई। 24 मार्च 2018 तक 1057 प्रार्थना-पत्र बंदोबस्त के लिए प्राप्त हुए। इनमें से 950 पत्रों पर ग्राह्यता के बिंदू पर विचार किया गया। निराकृत प्रकरणों में 228 हितग्राहियों द्वारा व्यवस्थापन राशि जमा की। नपा ने 228 प्रकरणों का अनुमोदन कर 125 हितग्राहियों को पट्टे दिए।

खबरें और भी हैं...