पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में विकास यात्रा एक से निकलेगी, तैयारी शुरू

जिले में विकास यात्रा एक से निकलेगी, तैयारी शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के हर जिले में 1 से 10 मई तक विकास यात्रा निकालने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने बताया मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से गेहूं, चना, सरसों और मसूर की तत्काल खरीदी करने, किसानों के खातों में भुगतान राशि अविलंब जमा कराने, किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने, खरीदी केंद्र के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करना पड़े। आवश्यक हो तो खरीदी केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

21 वाहनों से निकाली काली फिल्म- नीमच | शहर के कमल चौक पर पुलिस ने वाहनों के कांच से काली फिल्म निकालने के लिए अभियान चलाया। सूबेदार साेनू वाजपेयी ने 21 वाहनों के चालान बनाकर 6770 रुपए समन शुल्क वसूला।

खबरें और भी हैं...