जिले में ग्राम स्वराज अभियान आज से, जिम्मेदारियां सौंपी
प्रदेश सहित जिले में ग्राम स्वराज अभियान शनिवार से शुरू होगा। विभागों द्वारा चरणबद्ध रुप से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर निर्देश दिए कि अभियान के तहत उनके विभाग के लिए निर्धारित दिवस पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। विभागों के कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी किया। इसमें शनिवार को सामाजिक न्याय दिवस, 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 को उज्जवला दिवस, 24को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, 28 को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, 2 मई को किसान कल्याण दिवस तथा 5 मई को आजीविका दिवस पर आयोजन किया जाएगा। इनमें किसानों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।