वैष्णोदेवी 24 व रामेश्वरम् 25 को जाएंगे श्रद्धालु
नीमच | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से वैष्णोदेवी के लिए 24 अप्रैल को 77 यात्री जाएंगे। जो 29 अप्रैल को वापस लौटेंगे। इसी तरह रामेश्वरम् के लिए 25 से 30 अप्रैल और 19 से 24 मई तक जाएंगे। इसमें 145 एवं 140 यात्री चयनित किए हैं। 65 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के साथ सहायक, और प्रशासन की तरफ से यात्रा प्रभारी साथ रहेंगे।