पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले की पंचायतों में आज होगी विशेष ग्रामसभा

जिले की पंचायतों में आज होगी विशेष ग्रामसभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश की ग्राम पंचायतों में शनिवार को ग्रामसभाएं होगी। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रतीक्षा सूची को अपग्रेड करने, निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा कराने और पंचायत के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने निर्देश जारी किए हैं। सभा में पंच परमेश्वर योजना के तहत उपलब्ध राशि तथा प्रस्तावित कार्यों के नए दिशा-निर्देशों तथा एप से सदस्यों को अवगत कराया जाएगा। गांव को खुले में शौच मुक्त घोषित करने की रणनीति तथा अवधि तय की जाएगी। ओडीएफ घोषित हो चुके ग्रामों को “कचरा मुक्त-कीचड़ मुक्त” ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। स्कूलों में मध्याह्न भोजन और आंगनवाड़ियों में बच्चों के पोषण आहार की व्यवस्था पर भी चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...