शहर में चार स्थानों पर आधार पंजीयन केंद्र शुरू
नीमच | शहर में चार स्थानों पर आधार पंजीयन केंद्र स्थापित किए है। एसडीएम आदित्य शर्मा ने बताया मुख्य डाक घर, इलाहाबाद बैंक, सिंडीकेट बैंक एवं बैंक आफ इंडिया शाखा में शुरू किए केंद्र पर आमजन आधार कार्ड का पंजीयन करवा सकते हैं। इसी तरह लोकसेवा केंद्र जीरन में लोगों की सुविधा के लिए यह सेवा शुरू की है।