धर्म... पीठाधीश्वर कांताचार्य महाराज नीमच अाए
नीमच | पीठाधीश्वर 1008 कांताचार्य महाराज गर्ग सदन पर आए। नीमच जिला माहेश्वरी युवा संगठन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट चंचल बाहेती, कोषाध्यक्ष श्याम सारड़ा, माहेश्वरी समाज के युवा व पार्षद ओमप्रकाश काबरा, जावद माहेश्वरी युवा संगठन के सचिव व भारतीय सुभाष सेना के अध्यक्ष नारायण सोमानी ने गुरुजी का स्वागत किया। स्वामीजी जावद स्थित श्री रामानुज कोट मंदिर पर आए और भगवान रघुनाथ भगवान के दर्शन किए। मंदिर प्रांगण मे माहेश्वरी समाजजनों ने स्वामीजी की अगवानी कर आशीर्वाद लिया।