पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 सिंचाई परियोजना में से अांबामाता बांध को मिली मंजूरी, 4 की डीपीआर भेजी, दो में भू अर्जन की बाधा

7 सिंचाई परियोजना में से अांबामाता बांध को मिली मंजूरी, 4 की डीपीआर भेजी, दो में भू-अर्जन की बाधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल संसाधन विभाग ने जावद क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने के लिए बांध निर्माण की सात परियोजना तैयार की थी। इसमें से आंबामाताजी बांध को स्वीकृति मिल गई है। बाणदा, परवनी, चोरकुइयां, लालपुरा बांध की स्वीकृति का इंतजार है। दो परियोजना में भू अर्जन की समस्या आ रही है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार आंबा माताजी में करीब 6 करोड़ 88 लाख 41 हजार की लागत से बांध बनेगा। इससे करीब 265 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। इसके अलावा बाणदा, परवनी, चोरकुइयां, लालपुरा बांध, लुहारिया जाट बांध,श्रीपुरा जलाशय की डीपीआर शासन को भेज दी है। इनको स्वीकृति मिलने पर 65 गांवों के 85 हजार किसानों को सिंचाई के साथ पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। दो योजना में भू अर्जन राशि अधिक आने की समस्या आ रही है। इसके निराकरण के प्रयास किए जा रहे है।

योजना
जावद क्षेत्र में सिंचाई व गांवों में पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने के लिए जल संसाधन विभाग ने शुरू की तैयारी
जावद विधानसभा क्षेत्र में ये परियोजनाएं प्रस्तावित है
परवनी तालाब : 6 करोड़ रुपए की लागत से सिंचाई तालाब बनेगा। इससे 2 गांव के डेढ़ हजार किसान 64 हेक्टेयर में सिंचाई कर सकेंगे। इसमें निजी भूमि के भू अर्जन की योजना बनाई जा रही है। संबंधित किसानों को शासन से मुआवजा राशि दी जाएगी।

लुहारिया जाट बांध : जाट क्षेत्र में 86 करोड़ रुपए की लागत से बांध बनेगा। इससे 25 गांवों के करीब 30 हजार लोगों डेढ़ हजार हेक्टेयर में सिंचाई के साथ पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। क्षेत्र के भू-जलस्तर में वृद्धि हाेगी।

श्रीपुरा जलाशय : डीकेन क्षेत्र में 12 करोड़ रुपए की लागत से जलाशय का निर्माण कराया जाएगा। इससे 10 गांव के 10 हजार किसान 800 हेक्टेयर में सिंचाई कर सकेंगे।

चोरकुइयां जलाशय : डीकेन क्षेत्र में 7 करोड़ रुपए की लागत जलाशय का निर्माण किया जाएगा। इससे तीन गांव के करीब दो हजार किसान को फायदा होगा तथा 65 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। जलाशय निर्माण में वन भूमि की समस्या आ रही है उसका समाधान के प्रयास चल रहे हैं।

लालपुरा तालाब : जावद क्षेत्र में सिंचाई के लिए 8 करोड़ रुपए की लागत से लालपुरा तालाब का निर्माण किया जाएगा। इससे 500 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के साथ लालपुरा सहित तीन गांव के 4 हजार लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी।

बाणदा बांध : सिंगोली क्षेत्र में 96 करोड़ रुपए की लागत से बाणदा बांध बनाया जाएगा। इससे 20 गांव के 35 हजार किसान 1800 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सकेंगे। ब्राह्मणी नदी सहित तहसील के छोटे नदी नालों को पुनर्जीवन मिलेगा। भू-जल स्तर में सुधार होगा।

खबरें और भी हैं...