सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के तत्वाधान में मप्र सेक्टर के परिचालन क्षेत्र में स्थित बटालियनों एवं ग्रुप केंद्रों के मध्य हाॅकी प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हुई। इसमें 1 बटालियन, 41 बटालियन, 107 आरएएफ एवं 123 बटालियन तथा मप्र सेक्टर ग्रुप केंद्र नीमच, भोपाल तथा ग्वालियर की 7 टीमें भाग ले रही हैं। उप कमांडेंट आरआर मीना ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि उप कमांडेंट नीरज कुमार, सहा. बीएस बघेल, मोहनलाल शर्मा, देवी सिंह तथा आरपी सिंह अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।