एक पखवाड़े पूर्व मल्हारगढ़ स्टेशन पर दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली थी। इससे डिप्रेशन में रह रहे पति ने भी गुरुवार को कनावटी में छोटे भाई के घर पर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
कुचड़ौद निवासी सुनील धानुक (34) वर्ष की प|ी संतोष (36) ने 4 साल की बेटी प्यूसा व 10 माह के बेटे रितिक के साथ मल्हारगढ़ स्टेशन के पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसका पता छह घंटे बाद पुलिस को लगा था। नीमच जीआरपी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जीआरपी इसकी जांच कर रही थी। प|ी की आत्महत्या से सुनील डिप्रेशन में आ गया था। कुछ समय से तनाव में था। कनावटी निवासी छोटे भाई सुरेश ने उसे अपने यहां रख लिया। गुरुवार को वह मजदूरी करने गया। सुनील घर पर अकेला था। उसने कमरे में फंदा बनाकर फांसी लगा दी। इसका पता छोटे भाई के मजदूरी करके घर लौटने पर चला। सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।