पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेंदूपत्ता में 105 गड्डियां लेने वालों पर होगी कार्रवाई

तेंदूपत्ता में 105 गड्डियां लेने वालों पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | जिले के चीताखेड़ा क्षेत्र के वनवासी गांव में तेंदूपत्ता संग्रहण चल रहा है। ग्रामीण महिलाएं सुबह सुदूर जंगल झाड़ियों में तेंदूपत्ता तोड़कर उनकी गड्डी बनाती है। वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में संग्रहण केंद्र पर फड़मुंशियों द्वारा 105 गड्डी लेकर संग्रहण पुस्तिका में 100 गड्डी ही दर्ज की जाती है। इससे महिलाओं को आर्थिक नुकसान होता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह भाटी ने डीएफओ डॉ. शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को कर्मचारियों द्वारा की जा रही गड़बड़ी से अवगत कराया। इस पर गुप्ता ने कहा 100 से अधिक गड्डी लेने पर फड़ मुंशी या कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...