पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 500 महिलाओं ने कलश शिरोधार्य कर 2 घंटे में डेढ़ किमी किया भ्रमण

500 महिलाओं ने कलश शिरोधार्य कर 2 घंटे में डेढ़ किमी किया भ्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | शहर के स्प्रिंग वुड स्कूल परिसर में 7 दिनी भागवत कथा का गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। सुबह 8 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर से 500 महिलाएं कलश को शिरोधार्य कर बैंडबाजों के साथ निकली। डेढ़ किमी का सफर दो घंटे में पूरा कर यात्रा सुबह 10 बजे कथा स्थल पहुंची। जहां मथुरा वृंदावन के पीठाचार्य मनीष शंकर महाराज कथा वाचन की। मुख्य यजमान चारुलता चौबे परिवार, राहुल पाल तथा गौरव चतुर्वेदी (प्रशासनिक अधिकारी, जयपुर) ने भागवत की आरती की। प्रतिदिन दोपहर 3 शाम 7 बजे तक कथा होगी। शुक्रवार को परीक्षित जन्म और श्राप, शुकदेवजी का अपमान, विदु मैत्री संवाद, कपिल देवहूति संवाद और ध्रुव चरित्र प्रसंग सुनाएंगे।

खबरें और भी हैं...