नीमच | कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे केंद्र के सभाकक्ष में होगी। इसमें केंद्र की प्रगति एवं कार्य योजना पर विचार विमर्श के साथ ही केंद्र को और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए संभावित तरीकों के बारे में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।