पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, मौत

बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मल्हारगढ़

महू नीमच फोरलेन पर गुरुवार शाम सांवरियाजी से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी। बाइक चालक की मौत हो गई। मां व भाई घायल हाे गए।

पुलिस ने बताया गुरुवार शाम अयोध्या बस्ती पिपलियामंडी निवासी बबलू पिता प्रभुलाल नायक (20), भाई कालू(19) व मां टेपाबाई (55) के साथ बाइक (एमपी 14 एमएल 4268) से सांवरियाजी दर्शन कर लौट रहा था। बरखेड़ा पंथ के पास पीछे से आ रही बस (एमपी 44 एमएच0189) ने टक्कर मार दी। घटना में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। मां व भाई घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...