बरखेड़ा पंचायत के माेरका की महिलाएं गुरुवार को जावद जनपद पंचायत की पहुंची। सीईओ अर्पित कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर कहा हम कच्चे मकान, झोपड़ियों में रह रहे हैंं, हमें भी पीएम ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिया जाए। महिला ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर जनपद पंचायत पहुंची। महिलाओं ने कहा आदिवासी भील जाति से हैं और मजदूरी करके जीवन-यापन कर रहे हैं। गरीबी रेखा से जीवन यापन कर रहे हैं। कच्चे कवेलू पोश मकान हैं। कई परिवार के मकान जीर्णशीर्ण हो गए हैं। आवासी योजना के तहत मकान निर्माण के लिए पंचायत को कई बार आवेदन दिए। सचिव-सरपंच से मिले लेकिन आज तक आवास नहीं मिले है। गांव में दूसरे लोगों को आवास दे दिया हैं। सीईओ गुप्ता ने कक्ष में महिलाओं से चर्चा कर उनकी बात को सुना तथा आवासहीनों को आवास देने का आश्वासन दिया गया है। पंचायत सचिव, सरपंच को तलब किया है।
जावद जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपते आदिवासी समाज के लोग।