कुलपति के नाम ज्ञापन का वाचन करते एबीवीपी पदाधिकारी।
भास्कर संवाददाता | नीमच
पीजी कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने गुरुवार को कुलपति, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन प्राचार्य वीके जैन को सौंपा।
जिला संयोजक लोकेश चांगल ने बताया विश्वविद्यालय परीक्षा के लिए एक केंद्र बना रखा है। मप्र के सभी विश्वविद्यालयों में लंबे समय से पद रिक्त हैं। ऐसे में वार्षिक परीक्षा के परिणाम समय पर कैसे आएंगे। वार्षिक कैलेंडर का पालन भी नहीं हो रहा है। इसलिए रिक्त पदों की पूर्ति सरकार जल्द करें ताकि प्रदेश में गुणवत्तायुक्त विश्वविद्यालय स्थापित कर सके। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल गोस्वामी, नगर अध्यक्ष आकाश नैनवाया, आदित्य जांगड़े, आनंद कदम, गौरव यादव, कमलेश मालवीय, राहुल मालवीय, मेघा तिवारी, आदित्य सिंह बोराना सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे।