पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदिरा नगर में एक महीने से रास्ता बंद, नाले का काम अधूरा छोड़ा

इंदिरा नगर में एक महीने से रास्ता बंद, नाले का काम अधूरा छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के इंदिरा नगर के लोगों को सुविधा दिलाने के नाम पर नपा तकलीफ दे रही है। मांगलिक भवन के पास मुख्य नाले का निर्माण एक महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ है। यहां से वाहनों का आवागमन भी बंद कर दिया है। लोगों को अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक वाहन निकालते हैं। इसके बावजूद नपा के जिम्मेदार नाला निर्माण जल्द पूरा करवाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

शहर में सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़कों को खोद दिया। ठेकेदार द्वारा अब इन्हें सुधारा नहीं जा रहा है। इंदिरा नगर की अधिकांश सड़कों की हालत जर्जर हो गई है। सामान से लोड वाहन यहां से निकलने पर जमीन में धंस रहे हैं। ठेकेदार द्वारा लाइन डालने के बाद मिट्टी को नहीं दबाया। इस कारण वाहन का पहिया इसमें उतरते ही यातायात बाधित हो जाता है।

इंदिरा नगर कालोनी मांगलिक भवन के पास मुख्य नाला निर्माण कार्य अब तक नहीं हुआ पूरा।

बारिश में होगी समस्या

सीवरेज का काम अधूरा है। बारिश से पहले काम पूरा नहीं होने पर रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बारिश के दौरान कीचड़ और ऊबड़ खाबड़ सड़क से गुजरना मजबूरी बन जाएगा। समय पर काम नहीं हुआ तो कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। ललित सिंह चुंडावत, इंदिरा नगर

गंदा पानी सड़क पर बह रहा

सीवरेज खुदाई के कारण पुराने सेफ्टी टैंक फूटने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। ठेकेदार को कई बार समस्या बताई लेकिन अनदेखी कर रहे हैं। अनीता पटेल, रहवासी इंदिरा नगर।

ठेकेदार पर करेंगे कार्रवाई

शहर में चल रहे निर्माण को समय पर पूरा करने और खुदाई के बाद मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं। फिर भी व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। संजेश गुप्ता, सीएमओ, नपा नीमच।

खबरें और भी हैं...