महिला काे युवक ने बाइक से मारी टक्कर
महिला काे युवक ने बाइक से मारी टक्कर
नेपानगर | अंबाड़ा में बाइक तेज गति से चलाकर अंगूर खरीद रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर से महिला को हाथ, पैर, कमर और सिर में चोट लगी। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। महिला को 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया। सावित्रीबाई पति मश्का ठेले से अंगूर खरीद रही थी। इस दौरान डवालीखुर्द निवासी युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए आया और संतुलन बिगड़ने से महिला को टक्कर मार दी। युवक भाग रहा था लेकिन लोगों ने पकड़ लिया।
नीम के पेड़ से खेत में फैल रही आग बुझाई
खकनार | जामुनिया क्षेत्र में किसान रामपाल के खेत में नीम के पेड़ में लगी आग खेत में फैलने लगी। किसान ने लोगों को बुलाकर आग बुझाई। खेत में कटा हुआ मक्का रखा था। समय पर आग फैलने से बचा लिया गया। आग की सूचना लोगों ने दमकल को दे थी। शाहपुर से मौके पर दमकल वाहन पहुंचा। वाहन के पहुंचने से पहले किसान आग बुझा चुका थे।