पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम कार्यालय में जलाए बिजली के बिल

एसडीएम कार्यालय में जलाए बिजली के बिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पट्‌टे व बिजली की समस्या से परेशान आदिवािसयों ने मंगलवार दोपहर बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय परिसर में िबजली बिल जलाए। कलेक्टर के नाम एसडीएम काशीराम बड़ोले को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अंतरसिंह बर्डे, बड़वानी कीं माधुरी बेन के नेतृत्व में 1000 समाजजन एसडीएम कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी की। समाजजन ने कहा आदिवासियों से पट्‌टा बनाने, बिजली बिल व अन्य मामलों में अवैध वसूली की जा रही है। डवालीखुर्द के कालू िभमू काे 46 हजार िबजली िबल दिया है। घर में बिजली कनेक्शन ही नहीं है। माधुरी बेन ने कहा वनाधिकारी के तहत पट्‌टे नहीं मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने कई बार सर्वे कराया लेकिन वन विभाग के नाकेदार सर्वे का फायदा उठाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। कर्मचारी हर साल बोवनी से पहले ही संबंधित बीट में घूमकर अवैध वसूली करते हैं। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जनपद सदस्य जितंेद्र अलावे, लालसिंह, मानसिंह, रूमसिंह आदि ौज्ूद थे। विधानसभा को चुनाव देखते हुए अंतर्रसिंह बर्डे ने मंगलवार को आदिवािसयों में अपनी छवि बनाए रखने के िलए आंदोलन किया। जबकि इसके विपरित परिस्थिति में नेपा लिमिटेड की दयनीय स्थिति को लेकर कांग्रेस के आदिवासी नेता अंतर्रसिंी बर्डे और रामकिशन पटेल अब तक सामने नहीं आए।

एसडीएम को ज्ञापन सौपते आदिवासी।

खबरें और भी हैं...