पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा ने मिल को रसायन खरीदने दिए 20 लाख रु.

नपा ने मिल को रसायन खरीदने दिए 20 लाख रु.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8 अप्रैल से नेपा लिमिटेड द्वारा दो दिन में सप्लाय किया जा रहा था पानी

भास्कर संवाददाता | नेपानगर

नगर में मंगलवार से पहले की तरह पानी सप्लाय होने लगा है। नगर पािलका ने नेपा लिमिटेड को रसायन खरीदने के लिए 20 लाख रुपए का भुगतान किया। कंपनी पेयजल शुद्धीकरण के िलए लगने वाले रसायनों की खरीदी करेगी। 2 से 3 माह तक की व्यवस्था हो जाएगी।

नगर पािलका सीएमओ अशोक कुमार भमोलिया ने कहा साेमवार को नपा अध्यक्ष राजेश चौहान की नेपा मिल सीएमडी एएन सोनसले से पेयजल व्यवस्था को नियमित रखने के विषय पर चर्चा हुई। सीएमडी ने कहा वर्तमान में कंपनी के हालात खराब है। इसके बावजूद व्यवस्था बनाए रखने के िलए 48 घंटों में एक बार जल वितरण कर रहे हैं। अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा हालात को देखते हुए 20 लाख रुपए की रािश का भुगतान किया है। इससे कंपनी रसायनों की खरीदारी करें और पूर्व की तरह ही नगर में पेयजल व्यवस्था शुरु करें। 12 अप्रैल को नेपा ऑडिटोिरयम में पूर्व कलेक्टर दीपकसिंह द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में लोगों ने पानी की समस्या से अवगत कराया। नल कनेक्शन के अलावा पेयजल आपूिर्त के कोई अन्य साधन नहीं है। लोग नल में पानी आने पर घरों में जितना हो सकता था पानी भरकर रख लेते थे। 1 अक्टूबर से बुनियादी सुिवधाओं के हस्तांतरण के कारण नगर में पेयजल व्यवस्था का िजम्मा नगर पािलका का है लेकिन पर्याप्त संसाधन व व्यवस्थाओं के अभाव में कंपनी ही इसका निर्वहन कर रही है। इसके एवज में नगर पािलका रािश का भुगतान करेगी। यह तीसरी बार है जब पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से चलाए रखने के िलए नगर पािलका ने नेपा मिल को 20 लाख रुपए दिए हैं। यह व्यवस्था अस्थाई तौर पर है। अब तक नगर में पेयजल वितरण के लिए स्थाई तौर पर कोई योजना नहीं बनाई है। जब भी रसायन खत्म होगा, नगर पािलका को रािश का भुगतान करना होगा।

खबरें और भी हैं...