दो बाइक आपस में भिड़ी एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
नेपानगर | दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हो गए। युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। दो घायलों को नेपानगर अस्पताल ले जाया गया। यहां से एक युवक जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना बुधवार सुबह 9 बजे प्रभा पार्क के पास हुई। दुर्घटना में मोहित पिता संजय पाटील (18) निवासी शिवाजी नगर की जिला अस्पताल में मौत हो गई। अन्य दो युवक आकाशा पिता शंकर (26) निवासी डवालीखुर्द को नेपा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे घायल लालसिंह पिता साहेबसिंह (22) निवासी नेपानगर काे जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों युवक गंभीर घायल हैं। लोगों ने बताया दोनों बाइक की गति ज्यादा थी। मोहित अपने साथी लालसिंह के साथ बाइक पर था। टक्कर के बाद मोहित उछलकर बाइक के सामने रोड पर जा गिरा। इसका सिर फट गया। काफी खून निकला। लालसिंह को चोट लगी। दूसरी बाइक पर सवार आकाश पिता शंकर को गंभीर चोटे आई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। युवको को संभाला। नेपा अस्पताल लेकर गए। यहां से मोहित काे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद लालसिंह को रेफर किया गया। मोहिन ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर से दोनों बाइक के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हुए।