नेता प्रतिपक्ष ने सदस्यता से दिया त्याग पत्र
नेपानगर | पार्टी की कार्यप्रणाली संतोष जनक नहीं होने के कारण नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष गेंदालाल मौर्य ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया। वें एमजी नगर के वार्ड 20 से कांग्रेस पार्षद हैं। जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अजय रघुवंशी को त्याग पत्र रजिस्ट्री के माध्यम से भेज दिया है। यह खबर लगते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। उन्हें मनाने में जुट गए। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कई बार पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्य को समर्थन नहीं देते ऐसे में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्ड के लोगों का भी विरोध बढ़ता है। उन्होंने अजय रघुवंशी से इस्तीफा स्वीकार करने की बात कही है। गेंदालाल मौर्य ने कहा परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते दायित्व बढ़ जाते है।
परिषद में होने वाले अवैध कार्यो को जनता के सामने लाया जाए। इसके लिए हर संभव प्रयास किए लेकिन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्य में बाधक हो रहे हैं। मेरे वार्ड में कई अवैध कार्य हो रहे हैं। इसको लेकर विरोध व शिकायत की गई। इससे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नाराज हो गए। सदस्यता से हटने के बाद चुनाव के दौरान खर्च हुई 15 हजार की राशि भी वापस कर देंगे। इसके बाद भी अगर वार्ड में अवैध कार्य नहीं थमते हैं तो पार्षद पद से भी त्याग पत्र दे दूंगा।