पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन माह से नहीं हुई नाली की सफाई

तीन माह से नहीं हुई नाली की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपानगर | ग्राम देवरी पंचायत के शंकरपुराकलां में बनी नालियों की सफाई नहीं होने से पानी ओवरफ्लो होकर रास्तों पर बह रहा है। इससे गंदगी हो रही है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। वार्ड क्रमांक 13 के निवासी मानसिंह नरसिंह ने कहा तीन महीने से नालियों की सफाई नहीं की जा रही है। नालियों में कचरा फंस गया है। पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश से पहले सफाई की जाना चाहिए। घरों व सड़कों के आसपास पानी जमा होने से दिक्कतें हो रही हैं। मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों ने सफाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...