ग्राम देवरीमाल कीं एएनएम दुर्गा रावत के ट्रेनिंग पर होने से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार देवरी माल स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम 7 मई से 15 दिन की ट्रेनिंग पर हैं।
यहां पर मंगलवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाता है लेकिन एएनएम ट्रेनिंग पर होने से ग्राम नेवरी, शंकरपुराकलां और शंकरपुराखुर्द के बच्चों का टीकाकरण नहीं हुए हैं। उक्त निर्धारित दिनों में ग्रामीण उपस्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के लिए आकर लौट रहे हैं। शुक्रवार को कई लोग पहुंचे लेकिन एएनएम के नहीं होने से काम नहीं हो पाया है। सुपरवाइजर जग्गू चतुर्वेदी ने बताया स्टाफ की कमी है। ऐसे में एएनएम के ट्रेनिंग पर होने के बाद किसी और के पास जिम्मेदारी नहीं है। इससे काम प्रभावित हो रहा है। उनके आने के बाद ही टीकाकरण होगा।