पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था... आज होगा महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम

संस्था... आज होगा महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपानगर | शनिवार को नगर की जागृति कला केंद्र संस्था द्वारा नेपा ऑडिटोरियम में महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता महिलाओं के लिए नि:शुल्क रहेगी। इसमें नगर सहित आंचलिक क्षेत्र की महिलाएं भाग लेगीं। कला का प्रदर्शन करेंगी। संस्था के निदेशक मुकेश दरबार ने बताया कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताआें का आयोजन होगा। इसमें सुबह 10 से 10.30 बजे तक रंगोली, 11 से 12 तक कुर्सी दौड़, 12.15 से 1 बजे तक मेहंदी प्रतियोगिता होगी। शाम 6 बजे से एकल नृत्य और सौंदर्य प्रतियोगिता रखी गई है। उन्होंने नगर सहित आसपास के आंचलिक गांवों कीं महिलाआें को प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...