डॉ. भीमराव अंबेडकरजी के मार्ग पर चल सपनों को साकार करें
तुकईथड़ | तुकईथड़ में डॉ. भीमराव अंबेडकरजी की जयंती उत्साह से मनाई गई। प्रतिमा पर पूजा कर माल्यार्पण किया गया। सरपंच, पंच, नेपानगर विधायक मंजू दादू मौजूद थे। विधायक ने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकरजी के बताए मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार करना होगा। आज वास्तव में पूरे समाज को उनके व्यक्तित्व को समझने की जरूरी है। बाबा साहब ने समाज को एकजुट करने का प्रयास किया। एकजुटता ही राष्ट्र शक्ति है। विधायक ने भवन के छत निर्माण के लिए विधायक मद से 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान राहुल जाधव, सुभाष छुपे, सोनू भावसार सहित अन्य मौजूद थे।