शोषित तबके को ऊंचा उठाना है -गौतम सोनवणे
शनिवार को देश के संविधान निर्माता और भारतर| डॉ. भीमराव अंबेडकरजी का 127वां जन्म दिवस उत्साह से साथ मनाया गया। अंबेडकर चौराहे पर कार्यक्रम में बालिकाओं ने उद्धबोधन गीत और कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समाजजन ने डॉ.बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। एकता और सौहार्द का परिचय दिया। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम हुआ। इससे पहले शुक्रवार रात 12 बजे समाजजन ने केक काटकर डॉ. बाबा साहब का जन्मदिन मनाया।
लोगों ने एक-दूसरे को गले मिल बधाई दी। शनिवार सुबह अंबेडकर चौराहे पर कार्यक्रम में गौतम सोनवणे ने कहा शोषित तबके का स्तर उंचा उठाना है। समाज के युवा पढ़-लिखकर देश में अपनी योग्यता साबित करें। हमें आरक्षण के बिना ही अन्य युवाओं के बाराबर समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। गोपाल गोपनारायण ने कहा समाजजन को शिक्षित और संगठित होने की जरुरत है। शिक्षा से ही जीवन स्तर उंचा होता है। बाबा साहब ने शिक्षा लेकर संविधान बनाया। उन्होंने अपने अधिकारों का उपयोग कर समाज व व्यक्ति को स्थान दिया है।
आयाेजन
डॉ.भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्म दिवस मना, अंबेडकर चौराहे पर हुआ कार्यक्रम
अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाजजन।
एमजी नगर से निकाली रैली
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजन।
जयंती पर नगर के करूणा बुद्ध विहार और डॉ. बाबा साहब आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सुबह पूजा, वंदना और ध्वजा रोहण किया गया। अतिथियों, संस्था के पदाधिकारियों और समाजजन ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठों ने समाजजन को डॉ. भीमराव बाबा साहेब अंबेडकरजी के आदर्श, विचारों से अवगत कराया। शाम काे एमजी नगर से रैली निकाली गई। नगर के वार्डों से होकर देर रात अंबेडकर चौराहे पर पहुंची।