पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदस्यों ने किया कलेक्टर, एसपी का स्वागत

सदस्यों ने किया कलेक्टर, एसपी का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | जिला विकलांग मंच के सदस्यों ने सोमवार को नवागत कलेक्टर विशेष गढ़पाले और एसपी रूचि वर्धन मिश्र का स्वागत किया। कलेक्टर ने मंच को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार बकाेरिया, जिलाध्यक्ष अखिलेश गुर्जर, सलाहकार समिति सदस्य जीएम पाराशर, मंजू तंवर, पन्नालाल कुशवाह, पिंकी विश्वकर्मा, नर्मदा प्रसाद, मुकेश महाजन, अशोक पटेल, मीडिया प्रभारी मनोज एकले सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

दांतों की जांच कर कहा- जंक फूड से दूर रहें बच्चे

खंडवा | अभिनव स्पोर्ट्स क्लब खंडवा के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के दौरान डॉ. राजुल सोनी ने खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस प्रकार से विशेष रूप से ग्रीष्म ऋतु में लू से बचाव के लिए आहार संबंधीत एवं पेयजल संबंधि निर्देश दिए। को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

ऋण नहीं चुकाने पर ट्रैक्टर-ट्राली सहित किसानों की फसलंे जब्त कर ले गए बैंककर्मी

बैंक अफसरों ने तहसीलदार के साथ की ऋण वसूली, नगर सहित गांवों में पहुंचे

रसूखदारो पर भी होगी कार्रवाई

भास्कर संवाददाता| नेपानगर

ऋण लेकर नहीं चुकाने वालों के खिलाफ अफसर सख्त हो गए हंै। सोमवार को अफसरों ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर कार्रवाई की। ट्रेक्टर-ट्राली के साथ किसानों की फसलें भी जब्त कर ली। फसलें जब्त करने का मतलब जब किसान उपज बेचेगा अफसरों को सूचना देगा। उपज बेचने के एवज में मिलने वाली राशि से ऋण वसूली की जाएगी।

सोमवार को तहसीलदार मुकेश काशिव, बैंक ऑफ इंंडिया के शाखा प्रबंधक पीके जैसवाल, वसूली अधिकारी राकेश कुमार, स्टैंट बैंक ऑफ इंडिया के वसूली अधिकारी विवेक कैथवास सहित अन्य ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में वसूली अभियान चलाया। अफसर अंधारवाडी, बदनापुर, सीवल, चांदनी में पहुंचे। अंधारवाड़ी में ट्रैक्टर का पंचनामा बनाकर जब्त किया गया।

ग्राम सीवल में एक उपभोक्ता से 50 हजार रुपए का चेक लिया गया। ग्राम बदनापुर में कुछ किसानो की फसले जब्त कर अटैच की गई है। किसान उपज बेचने की सूचना बैंक में देंगे। इस प्रकार से बताया िक तहसीलदार मुकेश काशिव ने बताया अश्विन जोशी परिवार में ऋण वसूली के लिए जाने पर मिनाक्षी मनीष जोशी के नाम पर कस्टम हायरिंग के तहत दिए गए ट्रैक्टर-ट्राली के ऋण के तहत वाहन की आरसी बुक, बीमा के कागज मांगने के बाद भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इस पर बिना पंजीयन के ट्रैक्टर-ट्रॉली का पंचनामा बनाया। इस प्रकार से बैंक परिसर में खड़ी की गई। उनके परिवार में अश्विन जोशी पर 6 लाख, मनीष पर 6 लाख, संदीप पर 11लाख, सुभाष पर 6 लाख 60 हजार रुपए, उदय पर 5 लाख 30 हजार बकाया है। नगर में मोहम्मद मंजूर, आरीफा बी को दिए गए 27लाख के कृषि लोन की राशि 50लाख से उपर हो गई है।

अफसरो ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...