नेपानगर | नगर में सोमवार को बसे नही चलने से यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफर नहीं कर सके। यात्री बस स्टैंड पर पहुंचे लेकिन बसे नहीं चलने से परेशान हो गए। विभिन्न मांगो को लेकर बस संचालकों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। शासन द्वारा 92पैसे प्रति किलो मीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया है। जबकि संचालक 1.35रुपए प्रति किलो मीटर की मांग कर रहे हैं। संचालकों ने बताया विगत वर्षो में डीजल में प्रति लीटर 18रुपए तक बढ़ गए है। साथ ही मेेंटेनेंस, वेतन सहित अन्य खर्च मिलाकर संचालको को नुकसान हो रहा है।