कलेक्टर ने प्रावीण्य सूची में आए विद्यार्थियों काे किया सम्मानित
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम उत्कृष्ट रहा है। भोपाल में सीएम से सम्मानित होने के बाद बाद मंगलवार को कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने सेंट एंथोनी नेपानगर से आयुषी शंकर शाह, सरस्वती शिशु मंदिर बुरहानपुर से चितवन नायक, सिटीजन नेपानगर से साक्षी विजय महाजन, हिमांशी विनोद पवार का पुष्प गुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया। परिजन ने बच्चों के साथ पढ़ाई को लेकर कोई दबाव नहीं बनाने व उनकी रूचि अनुसार आगे की पढ़ाई करने में सहयोग की बात कही। विद्यार्थियों को आगे भी मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। इस दौरान डीईओ आरएल उपाध्याय, सिटीजन स्कूल प्राचार्य रूमीदास, संस्था प्रमुख श्याम सेईवाल व पालक मौजूद थे।
डाभियाखेड़ा में 14 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए
डाभियाखेड़ा हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। पूरे 14 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। योगेश चौधरी ने 84 प्रतिशत अंक लेकर पला, अलताफ हुसैन ने 82 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, ज्योति किरण चौहान ने 79 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य विजय चिरमाड़े सहित प्रबंधन, शिक्षक व ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया।
कलेक्टर ने किया हिमांशी विनोद पवार का सम्मान
फोपनार में 100 प्रतिशत रहा परिणाम
रिजल्ट तमन्ना को मिठाई खिलाते हुए परिजन।
शासकीय नवीन उमा शाला नेपानगर
नगर के शासकीय नवीन उमा शाला में कक्षा 10वीं में प्रथम जयप्रसन्नकुमार सिंह वाणी 91.2, द्वितीय कोमल भगवान बावस्कर 90.4, सपना एकनाथ कोंगे ने 90 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में नौशिन अब्दुल कय्युम ने 91 प्रतिशत अंक लेकर पहला, रामकृष्ण इलमसिंह ने 84 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, निकिता मोहन महाजन और अजय अशोक प्रजापति ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान प्राप्त किया।
नौशीन कय्यूम
फोपनार सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। यहां कक्षा 10वीं में प्रथम इशा अनिल महाजन के 90 प्रतिशत, दूसरे स्थान पर तमन्ना युनूस कुरैशी के 89.2, तीसरे स्थान पर मुस्कान सफी कुरैशी 81.2 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण रहे।
सीवल में 30 में से 28 उत्तीर्ण
सीवल शासकीय हाय स्कूल में प्रथम आर्शिया पिता मकबूल ने 83.4 प्रतिशत, रवीना पिता बलिराम ने 79.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, अरबाज खान ने 76 प्रतिशत के तीसरे स्थान प्राप्त किया। 30 में से 28उत्तीर्ण हुए हैं।
भातखेड़ा-नगर के भातखेड़ा वार्ड में कक्षा 10वीं में पवन पिता पूनमचंद ने 78 प्रतिशत अंक लेकर पहला, काजल दिलीप 77.8 प्रतिशत के साथ दूसरा, काजल सुभाष 71.2 प्रतिशत अंक तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 12 में विशाखा संजय ने 84.8 प्रथम, मयूरी राजेंद्र 80.4 प्रतिशत अंकर दूसरा, अक्षय गोपाल ने 79.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
नावरा
नावरा हाईस्कूल परीक्षा में दीपाली विकास ने 500 में से 478 अंक प्राप्त कर 95.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। दूसरे स्थान पर अंकुश सुनील वाघ ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है। 500 में से 475 अंक प्राप्त कर 95 प्रतिशत अंक पाए है।
आर्शिया मकबूल
दीपाली विकास
निंबोला की भावना ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
निंबोला | सावित्रीबाई फुले कन्या हायर सेकंडरी स्कूल कीं छात्रा निंबोला निवासी भावना प्रभाकर चौधरी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। समस्त स्कूल परिवार और परिजन ने हर्ष व्यक्त किया।
रवीना बलिराम
अंकुश वाघ
अरबाज खान
विद्यार्थी का किया सम्मान
शाहपुर. ज्ञानदीप विद्यालय शाहपुर में कक्षा 10 वीं का छात्र निखिल दिनेश वानखेड़े ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। निखिल की उपलब्धि पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष युवराज महाजन, मनीष महाजन, कैलाश चौधरी, धर्मेंद्र आर्य, शेख मन्नू, राजेंद्र चौरे, विट्ठल किरोचे, विजय गावंडे, सुनील येवले , रमाकांत मोरे ने पुष्पमाला से सम्मान किया।
उत्कृष्ट स्कूल में 60 प्रतिशत रहा परिणाम
धुलकोट | शासकीय उत्कृष्ट स्कूल धुलकोट में 10वीं का परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत रहा। इसमें इतेष ध्यानसिंह ने 72.4 प्रतिशत अंक लेकर पहरा, राजेश संतरा ने 71.4प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और कन्हैया मोजीलाल70.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12वीं का परीक्षा परिणाम 85.71 प्रतिशत रहा। इसमें आर्ट में यज्ञवी चंद्रशेखर ने 84.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला, जितेंद्र राधेश्याम ने 78 प्रतिशत अंक लेकर पहला, सैयदा हुसर ने 57.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कृषि विज्ञान में अर्जुन खेमा ने 86.6 प्रतिशत अंक लेकर पहला, दिनेश दित्या ने 86.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, मोहन नेहालसिंह ने 85.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।