भाजपा की जीत पर बांटी मिठाई
नेपानगर | बुधवार को नगर में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की जीत की खुशियां मनाई। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय विजयवर्गी, जिला उपाध्यक्ष रमेश महाजन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश वारुले, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष संजय बर्वे, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष अनवर अली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति महाजन, जिला महिला मोर्चा महामंत्री शिखा विजयवर्गी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधु चौहान, मंडल उपाध्यक्ष गुड्डू कुबडे़, नवनीत दुबे, प्यारु पाटील, निलेश महाजन, गिरीश निकम, डॉ. शरद आहिर, विनोदसिंह चौहान, मनोज माहेश्वरी, पार्षद प्रदीप दवे, रमेश कैथवास, गोकुलसिंह जाट, उत्तम शर्मा, श्याम महाजन, तनवीर खान, चेतन गीते सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।