पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव में ट्यूबवेल खनन कर 300 कनेक्शन दिए

गांव में ट्यूबवेल खनन कर 300 कनेक्शन दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम घाघरला में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पंचायत ने पीएचई विभाग से प्रस्ताव पास कराकर नया ट्यूबवेल कराया। इसी के साथ 300 नए कनेक्शन देकर लोगों को पेयजल समस्या से निजाद दिलाई। इससे लोगों को गर्मी के दिनों में पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए पंचायत ने 3.42 की राशि खर्च की है। जिला पंचायत सदस्य किसन धांडे, सरपंच रामकली धांडे व सचिव प्रेमसिंह ने बताया पूर्व में ट्यूबवेल का जल स्तर गिर गया है। इस कारण लोगों को पानी की समस्या उठानी पड़ रही थी। पंचायत ने नवीन ट्यूबवेल का प्रस्ताव बनाकर पीएचई को दिया गया। जिसे पीएचई विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई। उन्होंने बताया गांव की आबादी करीब 2800 की है। जिसमें नवीन ट्यूबवेल से पाईप लाईन का 300 कनेक्शन बांटे गए हैं। इससे काफी तह तक पेयजल की समस्या हल हो जाएगी। जानकारी के अनुसार जल स्तर गिरने से दो माह से ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान हो रहे थे। पंचायत स्तर पर विभागीय अधिकारियों सहित पीएचई विभाग को भी समस्या बताई गई थी। जिसके बाद नवीन ट्यूबवेल खनन को स्वीकृति दी गई। ग्रामीणों ने बताया पेयजल के लिए खेतों से पानी लाना पड़ रहा था।

रैली निकालकर मांगे पूरी करने का आग्रह किया

खंडवा |
जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध हड़ताल के पांचवें चरण के तहत बुधवार को पदाधिकारियों ने रैली निकाली।

खबरें और भी हैं...