भोपाल में पटवारियों ने निकाली रैली
नेपानगर | बुधवार को तहसील कार्यालय के पटवारियों ने भोपाल पहुंचकर विसंगतियों के संबंध में रैली निकाली। यह रैली कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी अव्हान पर हुई। जिसमें विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया शासन पटवारियों के साथ सौतेला व्यवहार अपना रहा है। पांच सूत्रीय मांग को लेकर पटवारी लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वेतन विसंगति सहित अन्य कई मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा मौखिक एवं लिखित कार्रवाई भी की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी सिलसिले में भोपाल में बुधवार को रैली के साथ प्रदर्शन किया गया। इधर कार्यालय में कार्य बाधित पटवारियों के भोपाल जाने से तहसील कार्यालय में काम के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यालय में खसरा, नकल, बी-1 आदि नहीं मिल पाए।