डंपरों से गिर रही गिट्टी रोड पर फैल रही, पंक्चर हो रहे वाहन
नेपानगर | नेपा से दर्यापुर के बीच सीसी रोड बनाया गया है। इसमें सरोला पुलिया के पास काम किया जा रहा है। इसके लिए डंपर से गिट्टी पहुंचाई जा रही है। डंपरों से गिट्टी गिरकर रोड पर फैल रही है। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन पंक्चर हो रहे हैं। बाइक चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। रात के समय सड़क पर नुकीली गिट्टी दिखाई नहीं देती है। ग्रामीणों ने कहा डंपरों से गिट्टी नहीं गिरे इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।
देवरी फाटे से हिंगना तक गिट्टी ले जाई जा रही है। वाहन पंक्चर होने के कारण परेशानी उठाना पड़ रही है।