समाज... इंदौर में रैली निकालेगा धनगर समाज
नेपानगर | क्षेत्र के धनगर समाजजन 20 मई को इंदौर में महासम्मेलन में शासन से समाज को अनुसूचित जनजाति में जोड़ने की मांग करेंगे। धनगर विकास समिति के जिलाध्यक्ष गोविंदा काटे ने बताया सम्मेलन के तहत धनगर जाति को एसटी का प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा 2016 में ही प्रदेश सरकार को धनगर समाज को एसटी में जोड़ने के निर्देश दे चुकी है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सरकार के अलावा सभी प्रदेशों में समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिल चुका है। इसके अभाव में समाजजन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। क्षेत्रवासियों से उक्त रैली में शामिल होने का आग्रह किया है।