पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो माह का बिजली बिल बकाया, काटा कनेक्शन

दो माह का बिजली बिल बकाया, काटा कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो माह का बिजली बिल बकाया, काटा कनेक्शन

नेपानगर |
ग्राम पलासुर में दो आटा चक्कियों पर बिजली कंपनी का करीब 10 हजार रुपए बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया है। इससे ग्रामीणों को अनाज पिसवाने में परेशानियां हो रही हैं। तीन से पांच किमी दूर दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। पलासुर के नरेंद्र सुभाष पाटील और खुशाल देवरे पर बिजली कंपनी का करीब 2 माह का 5-5 हजार रुपए बिजली बिल बकाया है। समझाईश देने के बाद भी बिल नहीं चुकाया गया। इस कारण विभाग ने तीन दिन पहले कनेक्शन काट दिया।

खबरें और भी हैं...