पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑटो यूनियन उपलब्ध करवा रहा 40 केन पानी

ऑटो यूनियन उपलब्ध करवा रहा 40 केन पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी से सभी हलाकान हो रहे हैं। लोग पानी के लिए परेशान होते हैं। इसलिए नगर के ऑटाे यूनियन द्वारा हर रविवार को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। रविवार को हाट बाजार होने से लोगों की सेवा कर रहे हैं। 40 केन पानी की उपलब्ध करवाई जा रही है। सैकड़ों लोग गला तर कर रहे हैं।

ऑटो यूनियन के अध्यक्ष बलदेव पवार और उपाध्यक्ष प्रकाश चौहान ने कहा गर्मी में बाहर आने वाले लोगों को पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है। बाजार में आने वाले लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। नगर सहित चांदनी, बोरसल, रतागढ़, भातखेड़ा, अंधारवाड़ी, पलासुर, चूना भट्‌टा, बदनापुर, सीवल, मांडवा, बाकड़ी, डाभियाखेड़ा, नावरा, अंबाड़ा से हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। इसलिए लोगों की सुविधा के लिए केन रखवाकर पानी पिला रहे हैं। ऑटो यूनियन ने मार्च से सेवा शुरू कर दी थी। गोल चौराहा पर केन रखना शुरू करवाई। 10 केन से शुरुआत की थी। गर्मी बढ़ने के साथ केन की संख्या बढ़ाई गई। केन का भुगतान यूनियन के सदस्य मिलकर कर रहे हैं।

बस स्टैंड, अंाबेडकर चौराहे पर ही स्थाई प्याऊ

उल्लेखनीय है नगर पालिका द्वारा गर्मी की शुरूआत से प्याऊ लगाए जाते हैं लेकिन इस बार बाजार में कोई व्यवस्था नहीं की है। रेलवे गेट पर एक प्याऊ लगाया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी की व्यवस्था शिव मंदिर समिति के वृद्धजन कर रहे हैं। यात्रियों को पानी पिला रहे हैं। नगर पालिका द्वारा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर और अंबेडकर चौराहे पर पहले से स्थाई प्याऊ है। जहां पर साल भर पानी दिया जाता है लेकिन गर्मी के दिनों में ठंडे पानी की जरूरत होती है। जिसके लिए वे होटलों से पानी की बोतल या कोल्डड्रिंक खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं।

दो स्थानों पर लगे हैं प्याऊ

नगर पालिका सीएमओ अशोक कुमार भामोलिया ने कहा दो जगह पेयजल व्यवस्था कराई गई है। और भी जगह पर जरूरत है तो कर्मचारियों को लगाकर व्यवस्था करेंगे।

लोगों की सुविधा के लिए ऑटो यूनियन कर रहा सेवा कार्य

मातापुर बाजार में आॅटो यूनियन कर रहा ठंडे पानी के केन की व्यवस्था ।

खबरें और भी हैं...