पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाभियाखेड़ा पलासुर रोड पर बदमाशों ने तोड़ा ट्रांसफार्मर, आइल क्वाइल चुराए

डाभियाखेड़ा-पलासुर रोड पर बदमाशों ने तोड़ा ट्रांसफार्मर, आइल-क्वाइल चुराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञात बदमाशों ने खेत में तोड़ी डीपी

बाजार में बेचते हैं महंगे दामों में

आइल, क्वाइल की कीमत ज्यादा होती है। बदमाश बाजार में दुगने दामों में बेच देते हैं। क्वाइल और आइल लगभग 10000 रुपए से ज्यादा में बिकता है। इसके लिए बाजार में सांठ-गांठ कर ली जाती है।

25 हजार रु. तक आता है खर्च

खेतों में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए किसानों को 25000 रुपए से ज्यादा का खर्च आता है। ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने पर लागत बढ़ती जाती है। चोरी के कारण किसानों को ट्रांसफार्मर की राशि के साथ फसलें सूखने से दुगना नुकसान उठाना पड़ता है।

रोड से लगे खेतों में ज्यादा चोरी

बदमाश रोड से लगे खेतों में चोरियां कर रहे हैं। इसका कारण है ट्रांसफार्मर से आइल, क्वाइल निकालकर ले जाने में आसानी होती है। नेपानगर क्षेत्र के डाभियाखेड़ा में पिछले सालों में ज्यादा चोरियां हुई हैं।

सिंचाई नहीं होने से होगा लाखों रुपए का नुकसान

ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से आइल और क्वाइल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बदमाशों द्वारा रैकी कर चोरी की जा रही है। पूरी जानकारी जुटाकर ट्रांसफार्मर आसानी से निकाल रहे हैं। 7 मई को क्षेत्र ग्राम हैदरपुर और घाघरला के खेतों में चोरी की गई थी। इसमें दो ट्रांसफार्मर से आइल, क्वाइल चुराया गया था। नावरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन अब तक चोरों का पता नहीं चला है। किसानों ने कहा ट्रांसफार्मरों में हो रही चाेरी के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है। गर्मी का समय है। तेज धूप से फसलें जल रही है। ज्यादा सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। पहले ही पानी की कमी है। समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलें नष्ट होगी। किसानों को लाखों रुपए का नुकसान होगा। किसानों के आक्रोश के बाद हैदरपुर और घाघरला में सिंचाई के लिए डाभियाखेड़ा वितरण केंद्र के अफसरों ने अस्थाई तौर पर बिजली कनेक्शन देकर समाधान किया है।

खबरें और भी हैं...